Skip to content
  • Facebook
GeekCer Logo

GeekCer

The geek's Coding education and Review centre

  • Home
  • Tutorials
    • Java
    • Servlet
    • JSP
    • Python
    • C Tutorial
    • Spring
    • Spring Boot
    • MongoDB
    • Hibernate
    • Data Structure
  • General Knowledge
  • Biography
  • Grammar
  • Festival (त्योहार)
  • Interview
  • Differences
  • Important
  • Toggle search form

Home » General Knowledge » Earth Day in Hindi, Theme | पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

  • Lata Mangeshkar Biography In Hindi | लता मंगेशकर संपूर्ण जीवन परिचय
    Lata Mangeshkar Biography In Hindi | लता मंगेशकर संपूर्ण जीवन परिचय Biography
  • Chhath Puja Story
    Chhath Puja History : क्यों मनाते हैं छठ महापर्व Festival
  • Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age
    Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age Biography
  • जन्माष्टमी व्रत पूजा विस्तार से | दही हांडी | Krishna Janmashtami Puja
    जन्माष्टमी व्रत पूजा विस्तार से, दही हांडी: Krishna Janmashtami Puja Festival
  • Amitabh Bachchan biography in hindi | Family, wife, awards
    Amitabh Bachchan biography in hindi | Family, wife, awards Biography
  • Hima Das Biography | भारतीय धाविका हिमा दास का जीवन परिचय
    Hima Das Biography | भारतीय धाविका हिमा दास का जीवन परिचय Biography
  • Fundamental Rights of Indian Citizens
    Fundamental Rights of Indian Citizens | मौलिक अधिकार क्या हैं? General Knowledge
  • Balkand Ramayana story in Hindi | रामायण बाल कांड राम का जन्म
    Balkand Ramayana story in Hindi | रामायण बाल कांड राम का जन्म Spiritual

Earth Day in Hindi, Theme | पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Posted on April 27, 2022April 29, 2022 By GeekCer Education No Comments on Earth Day in Hindi, Theme | पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
World Earth Day in Hindi | पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस त्योहार (World Earth Day) की तरह हर साल विश्व में 22 अप्रैल को पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जिम्मेदार बनाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने सन 1970 में की थी। जिसका उद्देश्य पर्यावरण शिक्षा था। पर्यावरण के महत्व को समझते हुए अब इस दिन को पूरे विश्व में लगभग 192 देशों में मनाया जाता है।

World Earth Day facts, history in Hindi, Theme and importance of World Earth Day (विश्व पृथ्वी दिवस तथ्य, इतिहास हिंदी में, विश्व पृथ्वी दिवस की थीम और महत्व)

पहले पृथ्वी दिवस दो दिन मनाया जाता था 21 मार्च और 22 अप्रैल। वर्ल्ड अर्थ डे 22 अप्रैल के दिन उत्तरी गोलार्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्ध में पतझड़ के समय मनाया जाता है। पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। वैसे तो हमें हर दिन पृथ्वी का ख्याल रखना चाहिए ताकि स्वच्छता और शुद्धता चारों तरफ बनी रहे। धरती को बचाना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उसके संरक्षण में हमें हर मुमकिन प्रयास करना चाहिए लेकिन सभी लोग अपने निजी जिंदगी में ही इतना व्यस्त है कि समय ही नहीं निकाल पाते। इसलिए कम से कम पृथ्वी दिवस के दिन ही थोड़ा योगदान देना चाहिए जिससे धरती के प्रति प्रेम को दर्शाया जा सके क्योंकि यही हमें संजोकर रखती है।

Table of Contents

  • पृथ्वी दिवस का महत्व (Importance of Earth Day)
  • पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई (How did Earth Day start)?
  • पृथ्वी दिवस का एजेंडा 21 (Agenda 21)
  • पृथ्वी दिवस थीम (Earth Day Theme)
  • FAQ

पृथ्वी दिवस का महत्व (Importance of Earth Day)

पृथ्वी बहुत गंभीर शब्द है। इसके अंतर्गत जल, हरियाली, वन्यजीव, जल जीव, इंसान सभी सम्मिलित है। हमें हर दिन पृथ्वी दिवस के जैसे मनाना चाहिए और हर संभव योगदान देना चाहिए। हमें पृथ्वी को नुकसान पहुँचाने का कोई हक नहीं है। लेकिन हम जाने अनजाने में पृथ्वी का बहुत नुकसान कर चुके हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस को सफल बनाने के लिए हमें ऐसी किसी भी चीज का कम से कम या हो सके तो नहीं उपयोग करना चाहिए जिससे प्रदूषण होता हो जैसे प्लास्टिक। हमें साल में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे प्रदूषण कम हो सके। पृथ्वी के संसाधनों का उचित उपयोग ही करना चाहिए जैसे – पानी, पेट्रोल, बिजली इत्यादि।

पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई (How did Earth Day start)?

1960 के बाद जब दुनिया में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही थी। पूरा जंगल साफ किऐ जा रहे थे। तब सभी का ध्यान इस तरफ आकर्षित करने के लिए और पृथ्वी के संरक्षण करने के लिए सितंबर 1969 में सिएटल वॉशिंगटन में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अमेरिका के सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पृथ्वी को बचाने के लिए 1970 में आंदोलन करने की घोषणा कर दी। इस आंदोलन में अमेरिका के स्कूलों और कॉलेजों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

तभी से यानि 1970 से 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन फिर भी बढ़ता प्रदूषण वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों (Environmentalists) के लिए चिंता का विषय बना रहा। स्थिति ठीक नहीं हो रही थी। जिससे जंगल, जमीन, जीव-जंतु सभी के लुप्त होने का खतरा बना हुआ था।

इस विषय को ध्यान में रखते हुए 1992 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में एक और सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसे अर्थ समिट, पृथ्वी सम्मेलन या रियो समिट के नाम से भी जाना जाता है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 172 देशों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य और कई बहुराष्ट्रीय निगम थे।

पृथ्वी दिवस का एजेंडा 21 (Agenda 21)

ब्राजील के रियो डी जनेरियो सम्मेलन को राजनीतिक स्तर पर प्रोत्साहन मिला। इसके बाद एजेंडा 21 को पारित किया गया। पृथ्वी दिवस का एजेंडा 21 के अंतर्गत पृथ्वी के संरक्षण का मार्गदर्शन का निर्देशन किया गया। (Under the Agenda 21 of Earth Day, the protection of the Earth was guided)

पृथ्वी दिवस थीम (Earth Day Theme)

प्रतिवर्ष वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन संयुक्त राष्ट्र और यूनेस्को मिलकर एक थीम जारी करती है। जिसके माध्यम से विश्व भर में पृथ्वी के संरक्षण की जागरूकता फैलाई जाती है। वर्ष 2020 में जब कोरोना की महामारी से पृथ्वी त्रस्त था। उस समय सभी देशवासी पृथ्वी दिवस को इस आशा मना रहे थे कि जब यह महामारी समाप्त हो जाएगी तब पृथ्वी का पुनरुत्थान करके बेहतर दुनिया बनाएंगे। जहां शुद्धता और स्वच्छता होगी और वायरस, बीमारी खत्म हो जाएगी। 2020 में वर्ल्ड अर्थ डे की थीम क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) थी।

फिर 2021 में जब कोरोना से स्थिति सुधरने लगी। सभी का जीवन थोड़ा पटरी पर आने का प्रयास में थी। तब यानि 2021 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम रीस्टोर आवर अर्थ (Restore our Earth) रखा गया।

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 का थीम क्या है? 2022 में 22 अप्रैल के वर्ल्ड अर्थ डे (Earth Day) का थीम – ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) रखा गया। क्योंकि पृथ्वी के स्वास्थ्य पर हमारा और सभी जीव जंतुओं का स्वास्थ्य निर्भर करता है।

FAQ

When is earth day celebrated?

22 April (22 अप्रैल)

22 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

World Earth Day (विश्व पृथ्वी दिवस)

पहला पृथ्वी दिवस कब मनाया गया था?

22 April 1970

पहला पृथ्वी दिवस 1970 में किस देश में मनाया गया था?

United States

पृथ्वी दिवस के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?

जेराल्ड नेल्सन

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)

Also Read

General Knowledge Tags:पृथ्वी दिवस पर संदेश, विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम, Earth day in hindi essay, World Earth Day 2022 facts history in hindi

Post navigation

Previous Post: Mahatma Gandhi Essay in Hindi | Gandhiji Biography
Next Post: International Labour’s Day in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई

More Related Articles

Unicef day Unicef day is celebrated on December 11 | Speech on unicef day General Knowledge
List Of National Animals Of Countries List Of National Animals Of Countries General Knowledge
International Labour's Day in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई International Labour’s Day in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई General Knowledge
Human rights day Human rights day in Hindi: 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे General Knowledge
Mahatma Gandhi Essay in Hindi | Gandhiji Biography Mahatma Gandhi Essay in Hindi | Gandhiji Biography Biography
Farmers Day National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती General Knowledge

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती
  • Human rights day in Hindi: 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे
  • Unicef day is celebrated on December 11 | Speech on unicef day
  • Indian Navy Day: जल सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
  • P V Sindhu Biography in Hindi, Badminton, State, Caste पी. वी. सिंधु जीवन परिचय, कहानी, राज्य, जाति
  • Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू की जीवनी
  • Network kya hai (नेटवर्क क्या है)
    Network kya hai (नेटवर्क क्या है) Networking
  • Difference between TCP and UDP
    Difference between TCP and UDP | TCP vs UDP examples Differences
  • TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions
    TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions Networking
  • IPv4 Vs IPv6 | Difference between IPv4 and IPv6
    IPv4 Vs IPv6 | Difference between IPv4 and IPv6 Differences
  • Difference between Internet and Intranet
    Difference between Internet and Intranet Differences
  • Similarities and difference between OSI and TCP/IP model
    OSI vs TCP/IP Model, Similarities and difference between OSI and TCP/IP model Networking
  • OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network
    OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network, Functions Networking
  • Java Tutorial
  • Servlet Tutorial
  • JSP Tutorial
  • Maven Tutorial
  • HTML Tutorial
  • Programs
  • Hindi/English Grammar
  • Difference Between ... and ...
  • HR Interview
  • Important Articles

Write to Us:
geekcer.code@gmail.com

  • About Us
  • Privacy and Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright © GeekCer 2022 All Rights reserved