Skip to content
  • Facebook
GeekCer Logo

GeekCer

The geek's Coding education and Review centre

  • Home
  • Tutorials
    • Java
    • Servlet
    • JSP
    • Python
    • C Tutorial
    • Spring
    • Spring Boot
    • MongoDB
    • Hibernate
    • Data Structure
  • General Knowledge
  • Biography
  • Grammar
  • Festival (त्योहार)
  • Interview
  • Differences
  • Important
  • Toggle search form

Home » Biography » Kishore Kumar Biography in Hindi | किशोर कुमार की जीवनी

  • Java If-else Statement
    Java If-else Statement Java
  • Sunder Kand in Hindi | Hanuman Kand | हनुमान जी का सुंदरकांड
    Sunder Kand in Hindi | Hanuman Kand | हनुमान जी का सुंदरकांड Spiritual
  • Java ArrayList
    Java ArrayList Java
  • JSP Scripting Tags (Scripting Elements)
    JSP Scripting Tags (Scripting Elements) JSP
  • Chhath Puja Story
    Chhath Puja History : क्यों मनाते हैं छठ महापर्व Festival
  • Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी
    Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी Biography
  • How to become a Chief Financial Officer (CFO)
    How to become a Chief Financial Officer (CFO)? Important
  • TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions
    TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions Networking

Kishore Kumar Biography in Hindi | किशोर कुमार की जीवनी

Posted on April 23, 2022July 17, 2022 By GeekCer Education No Comments on Kishore Kumar Biography in Hindi | किशोर कुमार की जीवनी
Kishore Kumar Biography in Hindi | किशोर कुमार की जीवनी

किशोर कुमार (Kishore Kumar) भारतीय सिनेमा के मशहूर प्लेबैक सिंगर में से एक हैं, जिन्हें गायक के साथ अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाना जाता है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ उन्होंने हिंदी के अलावा भोजपुरी, बांग्ला, मराठी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उर्दू आदि कई भारतीय भाषाओं में गायन में अच्छा प्रदर्शन किया है। किशोर कुमार भारतीय सिनेमा में कई तरह के आवाज निकालकर गायन कर सकने वाले गायकों में से एक हैं।

Kishore Kumar date of birth : 4 August 1929

Kishore Kumar (किशोर कुमार) का जन्म बंगाली ब्राह्मण गांगुली परिवार में हुआ किशोर कुमार के बचपन का नाम आभाष कुमार गांगुली था लेकिन भारतीय सिनेमा में सभी उन्हें “किशोर दा” कहते हैं। किशोर कुमार के पिता का नाम कुंजालाल गांगुली था जो पेशे से वकील थे। उनकी मां का नाम गौरी देवी था जो गृहिणी थी। किशोर कुमार के तीन भाई और एक बहन थी किशोर कुमार सबसे छोटे थे जब किशोर छोटे थे तब उनके सबसे बड़े भाई अशोक कुमार हिंदी सिनेमा में अभिनेता थे बाद में एक और भाई अनूप फिल्मी दुनिया में आ गए थे। बहन का नाम सती देवी था।

Table of Contents

  • किशोर कुमार के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी (Brief about the life of Kishore Kumar)
  • किशोर कुमार की पढ़ाई लिखाई (Education Life of Kishore Kumar)
  • किशोर कुमार का वैवाहिक जीवन (Kishore Kumar married life)
  • किशोर कुमार के अभिनेता और गायक बनने का सफर (Journey of Kishore Kumar to become an actor and singer)
  • किशोर कुमार का संगीत का सफर
  • किशोर कुमार के पुरस्कार और सम्मान और फिल्मफेयर पुरस्कार (Awards and Honors of Kishore Kumar and Filmfare Awards)
  • किशोर कुमार की मृत्यु
    • FAQ

किशोर कुमार के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी (Brief about the life of Kishore Kumar)

मुख्य नामकिशोर कुमार
बचपन का नाम (Childhood Name)आभास कुमार
जन्म की तारीख (Date of Birth)4 अगस्त 1929
जन्म स्थान (Place of Birth)खंडवा, मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
व्यावसाय (Occupation)अभिनेता, गायक, संगीतकार, फिल्म निर्देशक और निर्माता, स्क्रीन राइटर
पसंदीदा गायक (Favorite Singer)के एल सहगल
पत्नी (Wife)रुमा गुहा, मधुबाला, योगिता बाली, लीना चंदावरकर
बच्चे (Children)अमित कुमार, सुमित कुमार
प्रारंभिक धर्म (Early Religion)हिन्दू
मृत्यु (Death)13 अक्टूबर 1987 (मुंबई)

किशोर कुमार की पढ़ाई लिखाई (Education Life of Kishore Kumar)

किशोर कुमार ने अपने स्कूल की पढ़ाई अपने पैतृक स्थान खंडवा से की। उसके बाद मध्य प्रदेश इंदौर में आ गए। क्रिश्चियन कॉलेज इंदौर से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की।

जैसा कि हमने बताया किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता थे। इस वजह से किशोर दा और उनका परिवार बार-बार मुंबई आना-जाना करता था। अशोक कुमार किशोर दा को अपने जैसा अभिनेता बनाना चाहते थे लेकिन किशोर दा शुरू से ही गायक बनना चाहते थे। लेकिन किशोर दा ने अपना करियर अभिनेता के रूप में शुरू किया।

किशोर कुमार का वैवाहिक जीवन (Kishore Kumar married life)

किशोर कुमार की कितनी पत्नी है? Kishore Kumar ने अपने जीवन काल में चार शादियाँ रचाई। पहली शादी उन्होंने रूमा गुहा ठाकुरता से 1950 में की जो बंगाली गायिका और अभिनेत्री थी। उनके साथ उनकी शादी 1958 तक ही चली। इनके पुत्र का नाम अमित कुमार है।

दूसरी शादी इन्होंने 1960 में मधुबाला से की। मधुबाला जी से शादी करने के लिए किशोर दा ने अपना धर्म परिवर्तन किया और इस्लाम धर्म को अपनाया और अपना नाम किशोर कुमार से करिम अब्दुल किया। किशोर कुमार के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद 1969 में मधुबाला की मृत्यु हो गई।

1976 में किशोर कुमार ने तीसरी शादी योगिता बाली से की। जो ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। 1978 में किशोर कुमार से तलाक के बाद योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली। जिससे किशोर कुमार नाराज हो गए और मिथुन की फिल्मों में गाना गाने से मना कर दिया।

इन्होंने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की। लीना किशोर दा से 21 साल छोटी थी। उनके पुत्र का नाम सुमित है।

किशोर कुमार के अभिनेता और गायक बनने का सफर (Journey of Kishore Kumar to become an actor and singer)

किशोर कुमार ने अपनी फिल्म की शुरुआत 1946 में फिल्म शिकारी से की। अभिनेता के बाद गायक के रूप में उन्होंने फिल्म जिद्दी से 1948 में की। उन्होंने देवानंद के लिए गाना गाया। किशोर दा को कुंदन लाल सहगल के गाने बहुत पसंद थे। हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान फिल्म “नौकरी” की सफलता से मिली।

उसके बाद किशोर दा लगातार फिल्में बनाते रहे 1955 में बाप रे बाप, 1956 में नई दिल्ली, 1958 में चलती का नाम गाड़ी। चलती का नाम गाड़ी किशोर के लिए खास फिल्म रही क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ मधुबाला और उनके भाई अशोक और अनूप भी थे। उसके बाद एसडी बर्मन ने उन्हें फिल्म “बहार” में गाना गाने का मौका दिया जो काफी हिट हुआ वह गाना था – “कुसुर आप का”।

किशोर कुमार का संगीत का सफर

शुरुआत में संगीतकार किशोर कुमार को बिल्कुल गंभीरता से नहीं लेते थे। इसलिए उन्हें हल्के स्तर के गीत ही गाने को मिलते थे लेकिन 1957 में किशोर दा ने सभी को हैरान कर देने वाला गाना गाया। उन्होंने फिल्म “फंटूस” के लिए भावुक स्वर में ऐसा गाना गाया कि अब सबकी नजर सिर्फ किशोर कुमार पर ही टिक गई थी। इसके बाद किशोर दा को कई गाने मिले जिसमें प्रमुख रुप से एस डी बर्मन के गाने थे। 1940 के बाद किशोर दा की संगीत की लहार चारों तरफ फैल गई। ऐसा माना जाता है कि 1940 से 1980 के बीच उन्होंने 550 से भी अधिक गाने गाए थे।

किशोर कुमार के पुरस्कार और सम्मान और फिल्मफेयर पुरस्कार (Awards and Honors of Kishore Kumar and Filmfare Awards)

किशोर कुमार एकमात्र ऐसे संगीतकार हैं जिन्होंने प्लेबैक सिंगर के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। इस श्रेणी में सबसे ज्यादा फिल्म फेयर पुरस्कार का यह रिकॉर्ड आज तक बना है। संगीत के लिए उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार में हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए उनके नाम से “किशोर कुमार पुरस्कार” की भी शुरुआत कर दी।

1969 में उन्हें पहला फिल्मफेयर अवार्ड “आराधना” फिल्म में “रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना” के लिए मिला।

अपने जीवन काल में किशोर कुमार में 81 फिल्मों में काम किया और 18 फिल्मों का निर्देशन भी किया जिस तरह वह पड़ोसन फिल्म में मस्त मौला आदमी की भूमिका निभाते हैं उसी तरह अपनी असली जिंदगी में भी थे।

किशोर कुमार की मृत्यु

किशोर कुमार की मृत्यु कैसे हुई? 13 अक्टूबर 1987 में किशोर कुमार की मृत्यु मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से हो गई। इसी दिन उनके भाई अशोक कुमार का 76 वां जन्मदिन भी था उनके पार्थिव शरीर को उनके जन्म भूमि खंडवा मध्य प्रदेश ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 1988 में फिल्म “वक्त की आवाज” में आशा भोंसले के साथ अपना अंतिम गाना “गुरु गुरु” गया।

सुनने में आया है कि जाने माने निर्देशक अनुराग बसु किशोर कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म में किशोर कुमार का किरदार रणवीर कपूर निभाएंगे।

यह भी पढ़ें

  • जानें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में
  • Missile Man of India (APJ Abdul Kalam)
  • भगत सिंह के बारे में दस पंक्तियाँ
  • लता मंगेशकर के मधुर गीतों का सफर की कहानी
  • गौतम बुद्ध हिंदी में

FAQ

मृत्यु के समय किशोर कुमार की आयु कितनी थी?

58 Years

किशोर कुमार का आखिरी गाना कौन सा था?

गुरु गुरु

किशोर कुमार के कितने बच्चे हैं?

2 बच्चे (अमित और सुमित)

Kishore Kumar कहां के रहने वाले थे?

खंडवा, मध्य प्रदेश

किशोर कुमार के कितने भाई-बहन थे?

किशोर कुमार के दो भाई और एक बहन हैं: अशोक कुमार (अभिनेता), अनूप कुमार (अभिनेता), और सती देवी।

Kishore Kumar (किशोर कुमार) के बचपन का नाम क्या था?

आभास कुमार

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)

Also Read

Biography Tags:किशोर कुमार ने कितनी शादियां की और किसके साथ की?, किशोर कुमार की जीवनी और कहानी, Kishore Kumar date of birth

Post navigation

Previous Post: Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age
Next Post: Rabindranath Tagore Biography in Hindi, Title of Gurudev

More Related Articles

Gautama Buddha life story in Hindi, Buddha's history Gautama Buddha life story in Hindi, Buddha’s history Biography
Lata Mangeshkar Biography In Hindi | लता मंगेशकर संपूर्ण जीवन परिचय Lata Mangeshkar Biography In Hindi | लता मंगेशकर संपूर्ण जीवन परिचय Biography
Nelson Mandela Biography in Hindi | Nelson Mandela Day Nelson Mandela Biography in Hindi | Nelson Mandela Day Biography
Apj Abdul Kalam biography in Hindi, Life, Missile Man of India Apj Abdul Kalam biography in Hindi, Life, Missile Man of India Biography
Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Biography
Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी Biography

Related Posts

  • Gautama Buddha life story in Hindi, Buddha's history
    Gautama Buddha life story in Hindi, Buddha’s history Biography
  • Lata Mangeshkar Biography In Hindi | लता मंगेशकर संपूर्ण जीवन परिचय
    Lata Mangeshkar Biography In Hindi | लता मंगेशकर संपूर्ण जीवन परिचय Biography
  • Nelson Mandela Biography in Hindi | Nelson Mandela Day
    Nelson Mandela Biography in Hindi | Nelson Mandela Day Biography
  • Apj Abdul Kalam biography in Hindi, Life, Missile Man of India
    Apj Abdul Kalam biography in Hindi, Life, Missile Man of India Biography
  • Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph
    Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Biography
  • Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी
    Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी Biography

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ohms law Definition, Formula, Statement | ओम का नियम
  • TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions
  • OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network, Functions
  • Mockito Framework Tutorial for Unit testing | Mockito unit testing spring boot
  • Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू की जीवनी
  • Chemical Properties of Matter examples (Element, Compound and Mixture)
  • CascadeType in Hibernate and JPA | JPA Cascading Operations
  • States of Matter | Physical Properties of Matter (Solid, Liquid, Gas)
  • Java If-else Statement
    Java If-else Statement Java
  • Sunder Kand in Hindi | Hanuman Kand | हनुमान जी का सुंदरकांड
    Sunder Kand in Hindi | Hanuman Kand | हनुमान जी का सुंदरकांड Spiritual
  • Java ArrayList
    Java ArrayList Java
  • JSP Scripting Tags (Scripting Elements)
    JSP Scripting Tags (Scripting Elements) JSP
  • Chhath Puja Story
    Chhath Puja History : क्यों मनाते हैं छठ महापर्व Festival
  • Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी
    Prithviraj Chauhan Biography in Hindi | पृथ्वीराज चौहान जीवनी हिंदी Biography
  • How to become a Chief Financial Officer (CFO)
    How to become a Chief Financial Officer (CFO)? Important
  • TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions
    TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions Networking
  • Java Tutorial
  • Servlet Tutorial
  • JSP Tutorial
  • Maven Tutorial
  • HTML Tutorial
  • Programs
  • Hindi/English Grammar
  • Difference Between ... and ...
  • HR Interview
  • Important Articles

Write to Us:
geekcer.code@gmail.com

  • About Us
  • Privacy and Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright © GeekCer 2022 All Rights reserved