
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम क्रिकेटर के रूप में जानें जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) के बारे में आज हम बात करेंगे। एम एस धोनी (MS Dhoni) का जीवन परिचय, रिकॉर्ड, विवाह, आयु, ऊंचाई, घर, फिल्म, जन्मतिथि आदि के बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। Read this complete article to know about MS Dhoni’s biography, records, marriage, age, height, house, movie, ms dhoni date of birth etc.
एम एस धोनी का नाम आज दुनिया भर में मशहूर क्रिकेटरों के बीच लिया जाता है। दुनिया में सफलतम खिलाड़ी के रूप में इन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वैसे तो उनके लंबे बाल के कई प्रशंसक रहे हैं उनमें से एक पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी हैं। एम एस धोनी ने अपने जीवन के इस मुकाम को हासिल करने में चोटी का जोर लगा दिया।
Table of Contents
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म और प्रारंभिक जीवन (Birth and Early Life of Mahendra Singh Dhoni)
पूरा नाम | महेंद्र सिंह धोनी |
जन्म | 7 जुलाई 1981 |
आयु | 40 years (2022) |
जन्म स्थान | रांची, झारखंड |
उपनाम | माही, एम एस, एम एस डी, कैप्टन कूल, थाला |
हाइट | 5 फुट 9 इंच |
जाति | राजपूत हिंदू |
शैक्षिक योग्यता | 12वीं |
पिता का नाम | पान सिंह |
माता का नाम | देवकी देवी |
भाई बहन | एक भाई (नरेंद्र सिंह) एक बहन (जयंती गुप्ता) |
पत्नी का नाम | साक्षी सिंह रावत |
बच्चे | एक बेटी (जीवा) |
क्रिकेट में शैली | विकेटकीपर और बल्लेबाज |
पहला टेस्ट मैच | 2 दिसंबर 2005, श्रीलंका के खिलाफ |
पहला ODI | 23 दिसंबर 2004, बांग्लादेश के खिलाफ |
पहला T-20 | 1 दिसंबर 2006, दक्षिण अफ्रीका |
आवास | रांची, झारखंड |
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहिम |
पसंदीदा अभिनेत्री | एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण |
पसंदीदा संगीतकार | किशोर कुमार |
एम एस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था। एम एस धोनी का जन्म मध्यवर्गीय राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह है, जो मेकॉन नामक कंपनी में जूनियर मैनेजमेंट के पद पर काम करते थे। उनकी माता का नाम देवकी देवी है, जो एक साधारण गृहणी है। उनके एक भाई और एक बहन है। भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी और बहन का नाम जयंती गुप्ता है। धोनी का भाई नरेंद्र राजनीति में कार्यरत है जबकि उनकी बहन जयंती एक शिक्षिका है।
दरअसल धोनी का पैतृक स्थान उत्तराखंड अल्मोड़ा के लावली गांव में है। धोनी के माता-पिता को नौकरी के सिलसिले में उत्तराखंड से झारखंड पलायन करना पड़ा। उनके पिता पान सिंह को परिवार के साथ रहने के लिए सरकारी निवास स्थान मिला था। धोनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डी ए वी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल श्यामाली रांची से हासिल की।
स्कूल में वे बैडमिंटन और फुटबॉल खेलना पसंद करते थे। वे स्कूल के फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी थे। एक बार उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें क्रिकेट टीम के विकेटकीपर के रूप में भेजा। एम एस धोनी ने अपने बेहतरीन विकेटकीपिंग से सबको आकर्षित किया। इससे उन्हें स्थानीय क्लब क्रिकेट टीम में विकेटकीपर के रूप में पहचान मिली। एम एस धोनी के जीवन में ऐसी समस्याएं आई जिसमें उन्हें पढ़ाई या क्रिकेट में से एक को चुनना था। इसलिए उन्होंने क्रिकेट को चुना और 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर (Cricket career of Mahendra Singh Dhoni)
- 1998-99 में एम एस धोनी को पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने का अवसर मिला। क्योंकि उस समय झारखंड बिहार से अलग नहीं हुआ था, इसलिए उन्होंने यह मैच बिहार राज्य की तरफ से असम के खिलाफ खेला था। इस ट्रॉफी के सत्र में एम एस धोनी ने पांच मैचों में 283 रन बनाए थे। धोनी के कठिन परिश्रम और उत्तम प्रदर्शन होने के बावजूद उनका सिलेक्शन ईस्ट जोन चयनकर्ता के द्वारा नहीं किया गया। इस वजह से एम एस धोनी काफी निराश हुए और उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली।
- 2001 में उन्हें रेलवे विभाग की तरफ से TTE (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस नौकरी को उन्होंने अधूरे मन से ज्वाइन किया। लेकिन 2003 में इस नौकरी को छोड़ कर वापस अपने पैशन को फॉलो करने का फैसला किया।
- 2001 में एम एस धोनी को दिलीप ट्रॉफी के लिए चयनित किया गया। लेकिन इस खबर की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन धोनी तक समय पर नहीं पहुंचा सकीं क्योंकि उस समय एम एस धोनी पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में TTE के काम में थे। धोनी को इसकी ख़बर तब हुई जब उनकी टीम अगरतल्ला पहुँच चुकी थी। यह मैच अगरतल्ला में ही आयोजित थी। धोनी के साथियों ने धोनी को पहुंचाने के लिए कोलकाता से फ्लाइट पकड़ने के लिए कार ड्राइविंग करके कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचाने का फैसला किया। लेकिन कार बीच रास्ते में खराब हो गई। जिससे उनकी फ्लाइट छूट गई और इस वज़ह से वे दिलीप ट्रॉफी के लिए नहीं खेल पाए।
- 2002 और 2003 के दौरान एमएस धोनी के रणजी और देवधर ट्रॉफी के अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें क्रिकेट क्षेत्र में अच्छी पहचान मिलने लगी। 2003 में नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास में खेलते हुए पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने देखा। एमएस धोनी के खेल से प्रकाश पोद्दार बहुत प्रभावित हुए। इस बात की जानकारी उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को दी। इस तरह एम एस धोनी का सिलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया।
- 2003 के देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट में एम एस धोनी ने पूर्वी जोन टीम की तरफ से हिस्सा लिया और इस मैच में जीत हासिल की।
- 2003 में एम एस धोनी को इंडिया ए टीम में चयन किया गया। धोनी ने जिंबाब्वे और केन्या के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान को हराने में भी उन्होंने अच्छी भूमिका निभाई। तीनों देशों के खिलाफ एम एस धोनी के अच्छे प्रदर्शन को सौरव गांगुली ने भी नोटिस किया।
धोनी का पहला वनडे मैच (Dhoni’s first ODI match)
2004 में भारत की ओर से एम एस धोनी को पहला ODI खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना पहला ODI मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में उनका अच्छा प्रदर्शन नहीं था। वे शून्य पर ही आउट हो गए थे। इसके बावजूद उन्हें अगले मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला। इस मैच में एमएस धोनी ने 148 रनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इस मैच के बाद ये पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने इतने ज्यादा रन बनाए।
धोनी का पहला टेस्ट मैच (Dhoni’s first test match)
2005 में एमएस धोनी को भारत की ओर से पहला टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिला। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने टेस्ट मैच में पहला सेंचुरी 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था।
धोनी का आखिरी टेस्ट मैच (MS Dhoni last test match)
महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में अपने क्रिकेट जीवन का आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 35 रनों की पारी खेली।
धोनी का पहला T-20 मैच (Dhoni’s first T20 match)
धोनी ने पहला T-20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लेकिन उन्होंने अपने पहले T-20 मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इस मैच में उन्होंने 2 बॉल खेले और शून्य पर आउट हो गए थे।
कप्तान के रूप में धोनी की भूमिका (MS Dhoni role as captain)
बीसीसीआई (BCCI) ने 2007 में धोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया था। एम एस धोनी से पहले टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ हुआ करते थे। राहुल द्रविड़ के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को चुना गया। 2007 में आईसीसी T-20 का आयोजन किया गया, जो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था। एम एस धोनी ने भारतीय टीम को लीड किया और इसमें जीत हासिल कर ली। एम एस धोनी कपिल देव के बाद दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान है जिन्होंने किसी भी रूप में हो विश्व कप जीता हो। T-20 का कप भारत के नाम करने के बाद एम एस धोनी को वनडे और टेस्ट मैच की भी कप्तानी दी गई। 2009 की ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत प्रथम स्थान पर रहा। धोनी ने अपनी कप्तानी में दो बार ODI विश्वकप के लिए अपनी टीम को लीड किया। जिसमें 2011 में भारत विश्व कप विजेता बना और 2015 में भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा। 2011 के विश्व कप में धोनी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया था।
धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन (IPL performance of MS Dhoni)
आईपीएल के पहले सीजन में एम एस धोनी को चेन्नई सुपर किंग (CSK) की टीम ने 5 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। इस दौरान वे सबसे महंगे खिलाड़ी में से एक थे। एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग को कप्तान के रूप में लीड करके 4 सीजन में जीत दिलाई। इसके अलावा इन्होंने 2010 की आयोजित 20-20 चैंपियंस लीग में भी जीत हासिल किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग पर किन्हीं कारणों की वजह से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया। इस वजह से एम एस धोनी ने दूसरी आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट में हिस्सा लिया। इस टीम ने धोनी को 1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर में ख़रीदा था। 2018 में चेन्नई सुपर किंग के बैन हटने के बाद एम एस धोनी ने फिर से चेन्नई सुपर किंग के कप्तान बन गए।
क्रिकेट में धोनी के रिकॉर्ड (Records in cricket of MS)
- एम एस धोनी क्रिकेट जगत के पहले ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में 4000 रन बनाए हैं।
- एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी के दौर में हुए टेस्ट मैचों में से 27 मैचों में जीत हासिल की है। जो किसी और कप्तान से ज्यादा है।इस वजह से धोनी को सबसे सफल कप्तान के रूप में जाना जाता है।
- कपिल देव के बाद एम एस धोनी दूसरे भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने किसी भी रूप में विश्व कप जीता है।
- एम एस धोनी हेलीकॉप्टर शॉट के लिए बहुत मशहूर हैं।
- एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान सभी प्रकार के टूर्नामेंट जीते। जो पहले ऐसे कप्तान हैं।
- T20 वर्ल्ड कप-2007
- ओ डी आई वर्ल्ड कप-2011
- चैंपियंस ट्रॉफी-2013
- एम एस धोनी ने कप्तान के रूप में अपने क्रिकेट जीवन में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
- कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा T-20 मैच जीतने का गौरव भी एम एस धोनी को प्राप्त है।
धोनी को मिले पुरस्कार, सम्मान और उपलब्धियां (Dhoni received awards, honors and achievements)
- एम एस धोनी को भारत सरकार की ओर से 2009 में Padma Shri (पद्म श्री) से सम्मानित किया गया।
- एम एस धोनी को टेस्ट मैच में 2 मैन ऑफ द मैच और वन डे मैच में 6 मैन ऑफ द सीरीज और 20 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला है।
- 2007 में एम एस धोनी को भारत सरकार की ओर से खेल जगत का सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
- 2008 और 2009 में एम एस धोनी को आईसीसी ओडीआई में प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला।
- एम एस धोनी को 2011 में डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की ओर से मानद डॉक्टरेट की डिग्री दी गई।
- 2018 में एम एस धोनी को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- 2011 में एमएस धोनी को इंडियन आर्मी की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त है। ये कपिल देव के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इंडियन आर्मी की ओर से सम्मान पद मिला है।
- 2007 में एम एस धोनी को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- एम एस धोनी दुनिया के पहले ऐसे कैप्टन है जिनके पास आईसीसी के सभी कप है।
- 2012 की फोर्ब्स पत्रिका में जारी विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाली क्रिकेटरों की सूची में एम एस धोनी का स्थान तीसरा था। इस सूची में मैनचेस्टर यूनाइटेड के वायने रूनी और विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का भी नाम एम एस धोनी के बाद रहा।
- 2010 में एमएस धोनी ने फिल्म हुक या क्रूक में अभिनय किया।
- 2006 में एम एस धोनी को एमटीवी का यूथ आइकन बनाया गया।
- एम एस धोनी के जीवन पर 2016 में एक बायोपिक फिल्म बनाई गई। जिसका नाम है एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी। इस फ़िल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई।
साक्षी धोनी के साथ एम एस धोनी की शादीशुदा जिंदगी (Dhoni’s married life with Sakshi Dhoni)
धोनी की पत्नी का क्या नाम है? एम एस धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को साक्षी से हुई। उनकी शादी लव मैरिज थी। साक्षी और धोनी एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन साक्षी के पिता बाद में देहरादून शिफ्ट हो गए। उसके बाद साक्षी और धोनी की मुलाकात लंबे अरसे तक नहीं हुई ;लेकिन 2007 में दोनों की मुलाकात कोलकाता में हुई। धोनी की टीम कोलकाता की एक होटल में रुकी थी। उसी होटल में साक्षी इंटर्न कर रही थी। इसी दौरान इन लोगों की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद ये दोनों बीच बीच में मिलते रहे और 3 साल बाद साक्षी और धोनी ने शादी कर ली। वर्तमान समय में उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।
महेंद्र सिंह धोनी संन्यास (Mahendra Singh Dhoni Retirement)
एम एस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास ले लिया।
Mahendra Singh Dhoni ODI match scorecard
खेले गए कुल वन डे मैच | 350 |
खेले गए कुल इनिंग | 297 |
कुल रन | 10773 |
कुल चौके | 826 |
कुल छक्के | 229 |
कुल शतक | 10 |
Mahendra Singh Dhoni TEST match scorecard
खेले गए कुल टेस्ट मैच | 90 |
खेले गए कुल इनिंग | 144 |
कुल रन | 4876 |
कुल चौके | 544 |
कुल छक्के | 78 |
कुल शतक | 6 |
कुल दोहरे शतक | 1 |
Mahendra Singh Dhoni T-20 match scorecard
खेले गए कुल T-20 मैच | 98 |
कुल रन | 1617 |
कुल चौके | 116 |
कुल छक्के | 52 |
क्रिकेट और फुटबॉल के अलावे धोनी को मोटर रेसिंग का भी काफी लगाव रहा है इसके कारण उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग टीम नामक एक टीम खरीदी है। एम एस धोनी बाइक बहुत पसंद करते हैं इसलिए उनके पास लेटेस्ट मॉडल 10 से अधिक बाइक उपलब्ध हैं।
Dhoni interview questions and answers
17 साल
1998 में एम एस धोनी को पहली बार रणजी ट्रॉफी खेला। यह मैच बिहार राज्य की तरफ से असम के खिलाफ खेला गया था। इस ट्रॉफी के सत्र में एम एस धोनी ने पांच मैचों में 283 रन बनाए थे।
कैप्टन कूल
धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 2016 की भारतीय हिंदी भाषा की धोनी के जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है।
एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था।
TTE
एक भाई जिनका नाम नरेंद्र सिंह है और एक बहन जिनका नाम जयंती गुप्ता है।
बहन का नाम जयंती गुप्ता है।
एक बेटी जिसका नाम जीवा है।
धोनी की पत्नी साक्षी असम के गुवाहाटी की रहने वाली है।
राजपूत हिंदू
23 दिसंबर 2004 को धोनी ने अपना पहला वनडे मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
राहुल द्रविड़
4 जुलाई 2010
राजपूत हिंदू
Reference(s):
https://www.cricbuzz.com/profiles/265/…