Skip to content
  • Facebook
GeekCer Logo

GeekCer

The geek's Coding education and Review centre

  • Home
  • Tutorials
    • Java
    • Servlet
    • JSP
    • Python
    • C Tutorial
    • Spring
    • Spring Boot
    • MongoDB
    • Hibernate
    • Data Structure
  • General Knowledge
  • Biography
  • Grammar
  • Festival (त्योहार)
  • Interview
  • Differences
  • Important
  • Toggle search form

Home » General Knowledge » National Doctors Day in India and Other Countries, July 1, 2022

  • Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai History, Story, Information in Hindi
    Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai History, Story, Information in Hindi Biography
  • Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph
    Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Biography
  • Rabindranath Tagore Biography in Hindi, Poems, Birthday
    Rabindranath Tagore Biography in Hindi, Title of Gurudev Biography
  • Kishkindha Kand in Hindi | Ram meets Hanuman | किष्किंधा कांड
    Kishkindha Kand in Hindi | Ram meets Hanuman | किष्किंधा कांड Spiritual
  • Kishore Kumar Biography in Hindi | किशोर कुमार की जीवनी
    Kishore Kumar Biography in Hindi | किशोर कुमार की जीवनी Biography
  • Maharishi Valmiki in Hindi, Biography, Dacoit Ratnakar, Jayanti
    Maharishi Valmiki in Hindi, Biography, Dacoit Ratnakar, Jayanti Spiritual
  • Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age
    Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age Biography
  • MS Dhoni (Mahendra singh Dhoni) Cricket Biography in Hindi
    MS Dhoni (Mahendra singh Dhoni) Cricket Biography in Hindi Biography

National Doctors Day in India and Other Countries, July 1, 2022

Posted on July 1, 2022December 15, 2022 By GeekCer Education No Comments on National Doctors Day in India and Other Countries, July 1, 2022
National Doctors Day in India and Other Countries, July 1, 2022

National Doctors Day in India (नेशनल डॉक्टर्स डे भारत) में हर साल 1 जुलाई को मनाई जाती है। डॉक्टर्स डे को मनाने की शुरुआत 1991 से हुई थी। डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है। क्योंकि वह हमें बीमारी से मुक्त करके जीवन प्रदान करते हैं। डॉक्टरों का इंसानों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए और डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाते हुए हम डॉक्टरों का आभार प्रकट करते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद करना है। इस article के माध्यम से आज हम डॉक्टर्स डे मनाने का कारण, इतिहास, उद्देश्य और महत्व के बारे में चर्चा करेंगे।

Table of Contents

  • भारत में पहली जुलाई को डॉक्टर्स दिवस मनाने के कारण (Reasons to celebrate Doctors Day in India on 1st July)
  • डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का परिचय (Biography of Dr. Bidhan Chandra Roy)
  • डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य (Purpose of celebrating national doctors day)
  • डॉक्टर्स डे 2022 की थीम (Doctor’s Day 2022 Theme)
  • डॉक्टर्स डे किस प्रकार मनाया जाता है? (How is National Doctors Day celebrated?)
  • National Doctors Day interview Questions and Answers

भारत में पहली जुलाई को डॉक्टर्स दिवस मनाने के कारण (Reasons to celebrate Doctors Day in India on 1st July)

1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस या नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। नेशनल डॉक्टर्स डे भारत देश के महान चिकित्सक और मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। बिधान चंद्र रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। उनके जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की घोषणा की गई।

डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का परिचय (Biography of Dr. Bidhan Chandra Roy)

डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का जन्म बिहार के पटना में 1 जुलाई को 1882 को हुआ था। उन्होंने अपने मेडिकल की शिक्षा कोलकाता से की। वे लंदन के प्रतिष्ठित सेंट बार्थोलोम्यू अस्पताल में भर्ती होने की चाहत से इंग्लैंड गए। एशियाई महाद्वीप के होने के कारण उन्हें प्रवेश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 30 प्रयासों के बाद उनका प्रवेश पत्र स्वीकार किया गया। लंदन द्वारा उन्हें MRCP और FRCS की उपाधि प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने अपने चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत 1911 से की। उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर के रूप में भी काम किया है।

लंदन से वापस अपने देश भारत आने के बाद डॉ. रॉय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। 1925 में उन्होंने राजनीतिक की दुनिया में कदम रखा और 1948 में पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 1962 तक वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे। वे गांधी जी के निजी चिकित्सक होने के साथ-साथ उनके बहुत अच्छे मित्र भी थे। भारत सरकार की ओर से डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की माता का नाम अघोरकामिनी देवी था। वे एक ब्रह्मो समाजी और समाज सेविका थी। डॉ. रॉय ने अपनी माता के नाम से नर्सिंग होम बनाने के उद्देश्य से अपना घर दान दे दिया।

1 जुलाई 1962 को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की 80 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी। इस तरह उनकी जन्मतिथि और पुण्यतिथि को याद करते हुए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा किया जाता है।

डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य (Purpose of celebrating national doctors day)

डॉक्टर इंसानों के लिए भगवान के समान पूजनीय है। कोरोना महामारी में उनकी महत्ता को हर एक इंसान को समझ आ गई होगी। डॉक्टर फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में कोरोना से बचाने सामने आए। उन्होंने लाखों लोगों को जीवनदान दिया। इसलिए डॉक्टर को जीवनदाता भी कहा जाता है। भारत के अलावा अन्य देशों में भी डॉक्टर्स डे अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है। जैसे –

  • ब्राजील में – 18 अक्टूबर
  • क्यूबा में – 3 दिसंबर
  • ईरान में – 23 अगस्त
  • अमेरिका में – 30 मार्च
  • वियतनाम में – 28 फरवरी
  • नेपाल में – 4 मार्च

बीमारियों के इस दौर में हर एक व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। इसलिए कह सकते हैं कि हर एक व्यक्ति के जीवन में डॉक्टर की अहम भूमिका है। डॉक्टर अपने मरीजों के प्रति बहुत जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। डॉक्टर्स डे का दिन चिकित्सकों के लिए प्रोत्साहन का दिन होता है।

डॉक्टर्स डे 2022 की थीम (Doctor’s Day 2022 Theme)

इस साल 2022 में भारत में 32 वाँ डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। डॉक्टर्स डे 2022 की थीम है – Family Doctors on the Front Line

डॉक्टर्स डे किस प्रकार मनाया जाता है? (How is National Doctors Day celebrated?)

डॉक्टर्स डे के अवसर पर कोलकाता में सामाजिक एवं कल्याण संगठन द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जाँच, इलाज़, रोग का उचित उपचार आदि के बारे में चर्चा की जाती है और लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन कई स्थानों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां आम लोगों की जांच मुफ्त में की जाती है। इस दिन मरीज अपने डॉक्टर को धन्यवाद के रूप में ग्रीटिंग कार्ड्स, उपहार, फूल आदि भेंट स्वरूप देते हैं।

इसके अलावा, इस दिन गरीबों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी विषयों जैसे स्वास्थ्य की स्थिति, काउंसिलिंग, हेल्थ पोषण आदि पर चर्चा की जाती है और लोगों को जागरूक किया जाता है।

युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेडिकल प्रोफेशन के तरफ से स्कूल और कॉलेजों में कुछ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जैसे क्विज, खेल गतिविधि आदि।

National Doctors Day interview Questions and Answers

1 जुलाई को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day)

1 जुलाई को डॉक्टर डे क्यों मनाया जाता है?

डॉ विधानचंद्र राय की जन्मतिथि और पुण्यतिथि की याद में 1991 से हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

भारत में डॉ दिवस कब मनाया जाता है?

1 जुलाई को

अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?

अमेरिका में चिकित्सक दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है।

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर को क्या कहें?

हमें डॉक्टर को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि वह बड़ी सेवा भावना के साथ हमारे जीवन को बचाता रहता है।

भारत में डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत कब से हुई?

1991 से

डॉ. बिधान चंद्र रॉय कौन थे?

डॉ. बिधान चंद्र रॉय चिकित्सक, राजनेता और एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

यह भी पढ़ें

  • नर्स दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
  • हनुमान ने कैसे जलाई थी रावण की लंका?
  • जानिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जीवनी
  • What is adjective, how many types are there?
  • मनोरंजक अंदाज के मालिक किशोर कुमार की जीवन गाथा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)

Also Read

General Knowledge Tags:Doctors day 2022 theme, Family Doctors on the Front Line, National doctors day 202

Post navigation

Previous Post: America Independence Day : 4th July USA | USA Birthday
Next Post: Indian Navy Day: जल सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

More Related Articles

Famous Slogans given by famous Personalities Indian leaders Famous Slogans of freedom fighters in Hindi | स्वतंत्रता सेनानियों के प्रसिद्ध नारे हिंदी में General Knowledge
Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Biography
World Earth Day in Hindi | पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Earth Day in Hindi, Theme | पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? General Knowledge
International Labour's Day in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई International Labour’s Day in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई General Knowledge
International Nurses Day in Hindi | नर्स दिवस क्यों मनाते हैं? International Nurses Day in Hindi | नर्स दिवस क्यों मनाते हैं? General Knowledge
Fundamental Rights of Indian Citizens Fundamental Rights of Indian Citizens | मौलिक अधिकार क्या हैं? General Knowledge

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती
  • Human rights day in Hindi: 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे
  • Unicef day is celebrated on December 11 | Speech on unicef day
  • Indian Navy Day: जल सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
  • P V Sindhu Biography in Hindi, Badminton, State, Caste पी. वी. सिंधु जीवन परिचय, कहानी, राज्य, जाति
  • Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू की जीवनी
  • Network kya hai (नेटवर्क क्या है)
    Network kya hai (नेटवर्क क्या है) Networking
  • TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions
    TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions Networking
  • Difference between TCP and UDP
    Difference between TCP and UDP | TCP vs UDP examples Differences
  • IPv4 Vs IPv6 | Difference between IPv4 and IPv6
    IPv4 Vs IPv6 | Difference between IPv4 and IPv6 Differences
  • Difference between Internet and Intranet
    Difference between Internet and Intranet Differences
  • OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network
    OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network, Functions Networking
  • Similarities and difference between OSI and TCP/IP model
    OSI vs TCP/IP Model, Similarities and difference between OSI and TCP/IP model Networking
  • Java Tutorial
  • Servlet Tutorial
  • JSP Tutorial
  • Maven Tutorial
  • HTML Tutorial
  • Programs
  • Hindi/English Grammar
  • Difference Between ... and ...
  • HR Interview
  • Important Articles

Write to Us:
geekcer.code@gmail.com

  • About Us
  • Privacy and Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright © GeekCer 2022 All Rights reserved