Skip to content
  • Facebook
GeekCer Logo

GeekCer

The geek's Coding education and Review centre

  • Home
  • Tutorials
    • Java
    • Servlet
    • JSP
    • Python
    • C Tutorial
    • Spring
    • Spring Boot
    • MongoDB
    • Hibernate
    • Data Structure
  • General Knowledge
  • Biography
  • Grammar
  • Festival (त्योहार)
  • Interview
  • Differences
  • Important
  • Toggle search form

Home » General Knowledge » National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती

  • Vat Savitri Vrat in Hindi, Vat Savitri Puja | वट सावित्री पूजा
    Vat Savitri Vrat in Hindi, Vat Savitri Puja | वट सावित्री पूजा Festival
  • List Of National Animals Of Countries
    List Of National Animals Of Countries General Knowledge
  • Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age
    Vedaant Madhavan Biography in Hindi, Family, School, Age Biography
  • World Red Cross Day and Red Crescent Day | विश्व रेडक्रॉस दिवस
    World Red Cross Day and Red Crescent Day | विश्व रेडक्रॉस दिवस General Knowledge
  • What is Pronoun?
    What is Pronoun with example? Pronoun definition and examples Grammar
  • Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph
    Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Biography
  • Chemical Properties of Matter (Element, Compound and Mixture)
    Chemical Properties of Matter examples (Element, Compound and Mixture) Science
  • Sawan ka Mahina : सावन का महीना का महत्व, भगवान शिव की पूजा
    Sawan ka Mahina : सावन का महीना का महत्व, भगवान शिव की पूजा Festival

National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती

Posted on January 28, 2023January 28, 2023 By GeekCer Education No Comments on National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती
Farmers Day

किसान दिवस (Farmers Day) भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 23 दिसंबर को मनाया जाता है। हम जानते हैं कि भारत का अधिकांश हिस्सा कृषि पर निर्भर करता है। इस तरह कृषि और किसान भारत का अभिन्न अंग है। किसानों की अपनी एक पहचान है जिनके वजह से हम लोगों को खाद्य पदार्थ प्राप्त होता है। उनकी इसी पहचान को सम्मानित करने के लिए हर साल राष्ट्रीय किसान दिवस या किसान दिवस दिसंबर में पूरे भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

राष्ट्रीय किसान दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जाने के लिए आगे लेख को जरूर पढ़ें।

Table of Contents

  • किसान दिवस का इतिहास (History of Farmers Day)
  • राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है और क्यों?
  • किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य
  • किसान दिवस किस प्रकार मनाया जाता है ?
  • किसान दिवस पर अनमोल वचन (Quotes on farmers day)
  • राष्ट्रीय किसान दिवस प्रश्न और उत्तर – FAQs

किसान दिवस का इतिहास (History of Farmers Day)

किसान दिवस या राष्ट्रीय किसान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सम्मानित करने के उद्देश्य से भी मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह का कार्यकाल 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक रहा। उनका व्यक्तित्व सरल और साधारण था। उनका जीवन भी सरल रहा था। अपने जीवन के इतने कम समय के लिए प्रधानमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने भारतीय किसानों के जीवन में सुधार के लिए कई कार्य किए। चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रभावित होकर सभी किसान एकजुट हो गए और जमींदारों और धनयों के खिलाफ खड़े हो गए।

चौधरी चरण सिंह किसान परिवार से थे इस कारण किसानों की समस्या और स्थिति को अच्छे से समझते थे। इन्होंने किसानों के लिए सुधार कार्य किए। इस कारण इन्हें किसानों का मसीहा भी कहा जाता है। चौधरी चरण सिंह ने दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे “जय जवान जय किसान” का सही मायने में अनुसरण किया।

राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है और क्यों?

When is National Farmers Day celebrated and why? चौधरी चरण सिंह जयंती पर हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह किसानों में बहुत लोकप्रिय थे इसलिए इन्हें किसान नेता भी कहते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि किसानों पर निर्भर करती है। इस तरह किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते और भोजन यानि अन्न किसानों के कड़ी मेहनत से उपजाए जाते हैं। उन्हीं से हमारा पेट भरता है। किसानों की मेहनत को सम्मानित करने के लिए किसान दिवस मनाया जाता है।

भारत में राष्ट्रीय कृषि दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाता है। इसके अलावे कई देशों में अलग-अलग तिथि पर किसान दिवस मनाया जाता है। जैसे – अमेरिका में 12 अक्टूबर, घाना में दिसंबर के पहले शुक्रवार को, जाम्बिया में अगस्त के पहले सोमवार को और कनाडा में 23 फ़रवरी को।

किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • चौधरी चरण सिंह एक आदर्श जाट नेता थे। एक किसान परिवार की होने के कारण वे किसानों से जुड़ा हुआ महसूस करते थे और किसानों को अपना समर्थन देते थे।
  • अपने शासनकाल में कभी लोकसभा का दौरा नहीं किया था।
  • मोरारजी देसाई के शासनकाल में उन्होंने प्रधानमंत्री का भी कार्यभाल संभाला।
  • किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 1979 में चौधरी चरण सिंह ने बजट पेश किया, जिसमें किसानों के पक्ष की कई नीतियां थी।
  • अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बाजार विधेयक, जमींदारी उन्मूलन अधिनियम आदि लागू किए।
  • चौधरी चरण सिंह एक कुशल लेखक भी थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी जो किसानों और उनकी समस्याओं पर रोशनी डालती है। उनके द्वारा लिखी पुस्तकें निम्न प्रकार से है – जमींदारी उन्मूलन, को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्सरेड, भारत की गरीबी और उसका समाधान, किसान स्वामित्व या श्रमिकों के लिए भूमि, श्रमिकों के विभाजन की रोकथाम आदि।
  • चौधरी चरण सिंह लोक दल के नेता थे। नई दिल्ली में स्थित किसान घाट चौधरी चरण सिंह को समर्पित है।

किसान दिवस किस प्रकार मनाया जाता है ?

How is Farmers Day celebrated? किसान दिवस मनाने का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना और देश में उनके योगदान को सम्मानित करना है। इस दिन सेमिनार और कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में खेती के नए-नए तरीके आदि विषयों पर चर्चा की जाती है। जिसमें कृषि अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक भी सम्मिलित रहते हैं। इस सेमिनार में कृषि बीमा योजना और सरकार की कृषि योजनाओं के बारे में भी चर्चा की जाती है। इसके अलावा किसानों को आधुनिक कृषि और आपदाओं से निपटने की जानकारी विस्तार पूर्वक दी जाती है।

किसान दिवस के दिन उन नेताओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने किसानों के विकास और उन्नति के लिए कार्य किया हो।

किसान दिवस पर अनमोल वचन (Quotes on farmers day)

भारत अपने गांव में बसता है।

किसान की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा।

धैर्य रखें !समय आने पर दूध से भी घास बन सकती है।

दुख में हमारे दुश्मनों की आंखों में हमारे लिए आंसू होने चाहिए।

जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश प्रगति नहीं करेगा।

राष्ट्रीय किसान दिवस प्रश्न और उत्तर – FAQs

23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में क्यों नामित किया गया है?

चौधरी चरण सिंह की जयंती का सम्मान करने के लिए 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है।

23 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

राष्ट्रीय किसान दिवस

किसान दिवस के संस्थापक कौन है?

2001 में केंद्र सरकार ने भारतीय किसानों के उत्थान के लिए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने का निर्णय लिया।

किसान दिवस की शुरुआत कब हुई?

2001 में

भारत का पहला किसान दिवस कब मनाया गया था?

2001 में

यह भी पढ़ें

कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य हिंदी में

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)

Also Read

General Knowledge

Post navigation

Previous Post: Human rights day in Hindi: 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे

More Related Articles

Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Subhas Chandra Bose Biography in Hindi, Essay, Paragraph Biography
National Doctors Day in India and Other Countries, July 1, 2022 National Doctors Day in India and Other Countries, July 1, 2022 General Knowledge
Human rights day Human rights day in Hindi: 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे General Knowledge
Indian Navy Day Indian Navy Day: जल सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? General Knowledge
World Environment Day in Hindi : Objective, Importance, Theme World Environment Day in Hindi : Objective, Importance, Theme General Knowledge
Republic day गणतंत्र दिवस | Happy Republic Day Republic day गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Festival

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • National Farmers Day in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध | चौधरी चरण सिंह जयंती
  • Human rights day in Hindi: 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे
  • Unicef day is celebrated on December 11 | Speech on unicef day
  • Indian Navy Day: जल सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
  • P V Sindhu Biography in Hindi, Badminton, State, Caste पी. वी. सिंधु जीवन परिचय, कहानी, राज्य, जाति
  • Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू की जीवनी
  • TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions
    TCP/IP Model, Full Form, Layers and their Functions Networking
  • Difference between TCP and UDP
    Difference between TCP and UDP | TCP vs UDP examples Differences
  • Difference between Internet and Intranet
    Difference between Internet and Intranet Differences
  • Similarities and difference between OSI and TCP/IP model
    OSI vs TCP/IP Model, Similarities and difference between OSI and TCP/IP model Networking
  • Network kya hai (नेटवर्क क्या है)
    Network kya hai (नेटवर्क क्या है) Networking
  • OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network
    OSI Model | 7 Layers of OSI Model in Computer network, Functions Networking
  • IPv4 Vs IPv6 | Difference between IPv4 and IPv6
    IPv4 Vs IPv6 | Difference between IPv4 and IPv6 Differences
  • Java Tutorial
  • Servlet Tutorial
  • JSP Tutorial
  • Maven Tutorial
  • HTML Tutorial
  • Programs
  • Hindi/English Grammar
  • Difference Between ... and ...
  • HR Interview
  • Important Articles

Write to Us:
geekcer.code@gmail.com

  • About Us
  • Privacy and Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright © GeekCer 2022 All Rights reserved